मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामले में पुरानी रंजिश को लेकर अपने भतीजों को फंसाने के मकसद से पत्नी की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि भोपा क्षेत्र के जोली गांव में इदरीस नामक व्यक्ति को पिछली 22 दिसंबर को अपनी 65 वर्षीय पत्नी जुबेदा की गला काटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इदरीस ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया कि उसने पुरानी रंजिश को लेकर अपने भतीजों को हत्या के आरोप में फंसाने के लिये अपनी पत्नी का कत्ल किया था।
कुमार ने बताया कि इदरीस के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन