खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, अब आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

खुद को हिॆदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया : Man arrested for posing as Hindu, promising marriage and raping him

खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, अब आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 4, 2022 10:13 pm IST

लखनऊ : खुद को हिंदू बताकर एक युवती को शादी का झांसा देने, उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में चिनहट थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

Read more :  मर गई मां की ममता और पिता का प्यार, 11 साल की बेटी को नहर में फेंका, सामने आई ये बड़ी वजह 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखनऊ के गोमती नगर निवासी फैसल अहमद (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार की रात लखनऊ के चिनहट तिराहे से गिरफ्तार किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि फैसल ने एक हिंदू महिला को अपना नाम अथर्व सिंह बताकर उससे दोस्ती की, शादी का वादा किया, उसके साथ बलात्कार, मारपीट की और उसपर धर्म बदलने के लिए दबाव डाला।

Read more : लड़कियों को वीडियो कॉल कर मुझे ऐसे दिखाता है DSP पति, हसबेंड ने कहा- कई अधिकारियों के साथ कर चुकी है ऐसा काम 

पुलिस ने तीन सितंबर को महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।