प्रतापगढ़ में सफाईकर्मी की नौकरी के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में सफाईकर्मी की नौकरी के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में सफाईकर्मी की नौकरी के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक गिरफ्तार
Modified Date: April 8, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: April 8, 2026 9:21 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के नाम पर कथित तौर पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरोपी की पहचान अमित मिश्रा के रूप में हुई है, जिसे सतर्कता प्रतिष्ठान, प्रयागराज की एक टीम ने जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर बाघराय पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ा।

सतर्कता अधिष्ठान थाना प्रयागराज प्रभारी निरीक्षक नन्हे राम सरोज ने कहा कि छह अप्रैल को खास बाघराय गांव के निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिश्रा ने उन्हें सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के लिए 1.5 लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता को बुधवार को पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये और एक सप्ताह के भीतर शेष राशि का भुगतान करने के लिए कहा था।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और मिश्रा को उस समय पकड़ लिया, जब वह अपने कार्यालय के अंदर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहा था।

बयान में कहा गया है कि आरोपी को प्रयागराज ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में