आगरा में बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

आगरा में बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

आगरा में बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 4, 2021 8:56 pm IST

आगरा, चार दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में संजय को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की और एक शादी समारोह की वीडियो देखी तो उसने गमछा गर्दन में डाले एक युवक को देखा और उसके बारे में परिजनों से जानकारी ली।

सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि संजय मथुरा का रहने वाला है और बालिका का मुंह बोला मामा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में