हापुड़ में चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से युवक जिंदा जला

Ads

हापुड़ में चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से युवक जिंदा जला

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 08:56 AM IST

हापुड़ (उप्र), 15 मई (भाषा) हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से उस पर सवार युवक जिंदा जल गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई और युवक के उतरने से पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया।

चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अमरोहा जिले के भोगपुरा रहरा निवासी अजीत (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वह गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की ओर आ रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं आनन्द शोभना खारी

खारी