हापुड़ में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव

Ads

हापुड़ में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 07:37 PM IST

हापुड़ (उप्र) 16 जून (भाषा) हापुड़ जिले के हबिसपुर बिगास गांव में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि हुलिए से उसकी उम्र करीब 35 साल लग रही है और शव की क्षत-विक्षत हालत देखकर प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत चार-पांच दिन पहले हुई थी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुमार ने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब