कार के ट्रैक्टर से टकराने के बाद व्यक्ति की जलकर मौत : पुलिस

Ads

कार के ट्रैक्टर से टकराने के बाद व्यक्ति की जलकर मौत : पुलिस

  •  
  • Publish Date - November 16, 2021 / 08:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

बुलंदशहर, 16 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रैक्टर से टकराने के बाद एक कार में आग लग गयी, जिससे 32 साल के एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गयी । पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना जहांगीराबाद में सोमवार की देर रात हुयी ।

उन्होंने बताया कि हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार पलट गयी और उसमें आग लग गयी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कार में सवार छह में से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया और रिंकू को नहीं निकाला जा सका, जिसकी जल कर मौत हो गयी ।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप