बुलंदशहर (उप्र), एक जून (भाषा) बुलंदशहर जिले में सोमवार को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक जंगल में 23 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया है। उसके शरीर पर गोली मारे जाने का निशान था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद गांव के पास जंगल में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी है, जिसके सिर पर गोली लगने का जख्म था।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मुरादाबाद गांव के रहने वाले गजेंद्र (23) के रूप में हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, मगर घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा