गोरखपुर में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत

Ads

गोरखपुर में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 06:42 PM IST

गोरखपुर (उप्र), 25 मार्च (भाषा) गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसकी पत्नी और बेटे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि रामगढ़ ताल क्षेत्र में स्थित कांशीराम कालोनी में मंगलवार देर रात रमेश बेलदार नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी गीता और बेटे पंकज से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान हिंसा हुई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए रमेश की थोड़ी देर बाद मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बुधवार सुबह मृतक की पत्नी गीता बेलदार और बेटे पंकज बेलदार को गिरफ्तार किया गया है।

पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है, हालांकि इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब