Gorakhpur Doctor Suicide : 1.40 करोड़ की ठगी के बाद डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम! मौत से पहले सुसाइड नोट में खोला बड़ा राज

Ads

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में 1.40 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले के बाद एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर ने कुछ दिन पहले एक महिला और उसके पिता समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में डॉक्टर ने महिला और उसके पिता को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 04:29 PM IST

Gorakhpur Doctor Suicide

HIGHLIGHTS
  • 1.40 करोड़ रुपये की कथित ठगी के बाद डॉक्टर की मौत।
  • सुसाइड नोट में महिला और उसके पिता पर गंभीर आरोप।
  • पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर मामले की जांच शुरू की।

गोरखपुर : Gorakhpur Doctor Suicide : उत्तर प्रदेश गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार हुए एक डॉक्टर ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना गोरखनाथ क्षेत्र के बसंत इंक्लेव की है। मृतक डॉक्टर ने 5 अगस्त को एक महिला और उसके पिता के खिलाफ 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पिता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मौके से सुसाइड नोट बरामद

हालांकि, इस नुकसान और तनाव के चलते डॉक्टर ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें डॉक्टर ने ठग महिला और उसके पिता को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group