अमेठी में दो ट्रकों की टक्कर में युवक की मौत

Ads

अमेठी में दो ट्रकों की टक्कर में युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - March 4, 2024 / 04:00 PM IST,
    Updated On - March 4, 2024 / 04:00 PM IST

अमेठी (उप्र), चार मार्च (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में सुलतानपुर-रायबरेली मार्ग पर सोमवार की सुबह काजी पट्टी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमर सिंह ने सोमवार को बताया कि आज सुबह काजी पट्टी के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक खलासी सुनील कुमार (26) की मौत हो गई। वह जनपद बस्ती के निवासी थे।

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का कारण एक ट्रक चालक को नींद आ जाना बताया है।

भाषा सं आनन्द वैभव शफीक

शफीक