युवक की हत्या, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

युवक की हत्या, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 2, 2024 / 05:32 PM IST,
    Updated On - May 2, 2024 / 05:32 PM IST

बलिया (उप्र) दो मई (भाषा) बलिया जिले में खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी कस्बे में बृहस्पतिवार को 24 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दी गयी । पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र में बृजेश सिंह (24) के साथ कुछ लोगों ने मार-पीट की जिसके बाद परिजन उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी में ले गये और वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के सिर में चोट है। झा के मुताबिक इस मामले में मृतक के भाई नितेश सिंह की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की संबंधित धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि बृजेश का आरोपियों से खेजुरी कस्बे में तीन दिन पहले विवाद हुआ था।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार