मिर्जापुर में धारदार हथियार से हमलाकर एक व्यक्ति की हत्या

मिर्जापुर में धारदार हथियार से हमलाकर एक व्यक्ति की हत्या

मिर्जापुर में धारदार हथियार से हमलाकर एक व्यक्ति की हत्या
Modified Date: February 5, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: February 5, 2026 11:22 am IST

मिर्जापुर (उप्र), पांच फरवरी (भाषा) मिर्जापुर जिले में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात पक्के पोखरा इलाके की है जब कथित तौर पर नशे की हालत में रमेश धरकर ने पंचदेव चौहान (35) पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रमेश ने चौहान पर तलवार व कुल्हाड़ी से किए वार किए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोर सुनकर चौहान के परिवार की महिलाएं बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं और रमेश पर हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चौहान को मृत घोषित कर दिया। रमेश का उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में