विवाहिता ने घरेलू विवाद के कारण अपने दो छोटे बच्चों के संग फासी लगाकर आत्महत्या की

Ads

विवाहिता ने घरेलू विवाद के कारण अपने दो छोटे बच्चों के संग फासी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 10:05 PM IST

सोनभद्र (उप्र), पांच मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने दो छोटे बच्चों के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान प्रीती राजभर (25) और उसके दो बच्चों -अयांश (6 माह) और आर्यन (4 वर्ष)—के तौर पर हुयी है।

उन्होंने बताया कि उनके शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे और दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन