मथुरा नौका हादसा: डूबने से पहले ख़ुशी-ख़ुशी राधे-राधे का जप कर रहा था तीर्थ यात्रियों का दल

मथुरा नौका हादसा: डूबने से पहले ख़ुशी-ख़ुशी राधे-राधे का जप कर रहा था तीर्थ यात्रियों का दल

मथुरा नौका हादसा: डूबने से पहले ख़ुशी-ख़ुशी राधे-राधे का जप कर रहा था तीर्थ यात्रियों का दल
Modified Date: April 10, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: April 10, 2026 10:24 pm IST

मथुरा (उप्र), 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को वृन्दावन भ्रमण पर आया पंजाब के तीर्थयात्रियों का एक दल यमुना नदी में डूबने से पहले खुशी खुशी राधे-राधे का जप कर रहा था।

एक नाव के यमुना में डूबने से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने से मालूम पड़ा कि सभी यात्री उस समय खुशी-खुशी तालियां बजाते हुए राधे-राधे का जाप कर रहे थे।

यमुना नदी में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं।

इस वीडियो से यह भी पता चला है कि नाव में सवार इन यात्रियों में से किसी को भी नाविक ने ‘लाइफ जैकेट’ नहीं पहनाई थी, न ही उनमें से किसी ने भी स्वयं इस ओर ध्यान दिया।

मोटर चालित नाव (मोटरबोट) में दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। ये सभी पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव से आए थे। उनमें कुछ सदस्य हरियाणा के हिसार से भी आए बताए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 व्यक्तियों को बचाया गया है।

मौके पर मौजूद आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बचाए गए एवं घायल तीर्थयात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में