मथुरा के स्कूल में बेटी के उल्टी करने के बाद मां से साफ कराया गया फर्श

Ads

मथुरा के स्कूल में बेटी के उल्टी करने के बाद मां से साफ कराया गया फर्श

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 07:29 PM IST

मथुरा (उप्र), 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के उल्टी करने पर उसकी मां से फर्श साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बच्ची की मां प्रियंका शर्मा ने बताया कि बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली उनकी तीन वर्षीय बेटी की आठ मई को तबीयत खराब हुई और उल्टी होने लगी।

शर्मा ने कहा कि स्कूल ने इलाज की व्यवस्था करने के बजाय बेटी को दो घंटे तक उसी हालत में रखा, उन्हें बुलाकर फर्श साफ करवाया और दाखिला रद्द करने की धमकी भी दी।

मामला तब सामने आया जब घटना की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित माफीनामा सौंपा है।

अधिकारियों के अनुसार उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने और स्कूल में पेयजल व सफाई की बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब