Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested/Image Credit: IBC24.in
Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए मौलाना का नाम मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी है। पुलिस मौलाना को कस्टडी में लेकर बहराइच लेकर आई। यहां पुलिस ने बताया कि, सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मौलवी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौसना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्णिया से पकड़ा और बहराइच लेकर आई। सर्किल ऑफिसर (शहर) नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि मौलवी का एक विवादित भाषण, जो कथित तौर पर मई 2024 के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, (Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested) इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें उसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आरोपी मौलाना के खिलाफ BNS की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना हो) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत FIR दर्ज की गई थी।
पुलिस ऑफिसर ने आगे बताया कि,यह FIR 8 मार्च को बहराइच के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल के जिला संयोजक और वकील अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर, उस वीडियो के संबंध में दर्ज की गई थी।
सर्किल ऑफिसर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, (Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested) जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सर्किल ऑफिसर मिश्रा ने बताया कि, आरोपी ने पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और माफी भी मांगी। इस बीच, मौलवी का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए और माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-