सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ टिप्पणी, मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज किया

सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ टिप्पणी, मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज किया

सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ टिप्पणी, मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज किया
Modified Date: April 3, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: April 3, 2026 8:29 pm IST

मेरठ, तीन अप्रैल (भाषा) मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दौराला के क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी राम अवतार पलसानिया को गिरफ्तार करने और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

पलसानिया अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

इस बीच, राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कंकरखेड़ा थाने पर धरना प्रदर्शन किया।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले राष्ट्रीय लोक दल के हस्तिनापुर के क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटौली सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पलसानिया की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर गोला मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में