अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय को न हटाने के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की: शर्मा

Ads

अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय को न हटाने के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की: शर्मा

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 05:05 PM IST

अमेठी, 28 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि जिले से सेना भर्ती कार्यालय को न हटाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी लाल शर्मा ने जिला मुख्यालय गौरीगंज विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय एआरओ को न हटाने के संबंध में उन्होंने पहले भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था और लोकसभा में भी इस विषय को उठाया था।

शर्मा ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा है।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

शीर्ष 5 समाचार