मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में मिला लापता किशोरी का शव
मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में मिला लापता किशोरी का शव
मुजफ्फरनगर (उप्र) छह नवंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार को गन्ने के खेत में 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है और मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि किशोरी शनिवार को लापता हुई थी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गयी है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


