MLA Chandrapal Singh Road Accident: भाजपा विधायक भीषण सड़क हादसे का शिकार.. टायर फटा तो सीधे खम्बे से जा टकराई तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार टायर फटने के बाद पोल से टकरा गई। हादसे में विधायक समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। विधायक को पहले हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया।

MLA Chandrapal Singh Road Accident: भाजपा विधायक भीषण सड़क हादसे का शिकार.. टायर फटा तो सीधे खम्बे से जा टकराई तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें

MLA Chandrapal Singh Road Accident || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 26, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: September 26, 2026 6:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टायर फटने से विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त
  • हादसे में विधायक समेत दो लोग घायल
  • गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

MLA Chandrapal Singh Road Accident: त्रिलोक चंद/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह की फॉर्च्यूनर कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्याना क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद चालक का वाहन से कंट्रोल हट गया और फॉर्च्यूनर सीधे सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हादसे के समय भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह समेत दो लोग कार में सवार थे। हादसे में दोनों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल विधायक को तत्काल इलाज के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हायर मेडिकल सेंटर रेफर

MLA Chandrapal Singh Road Accident: रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक चंद्रपाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है। हादसे में उनकी फॉर्च्यूनर कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बता दें कि, चंद्रपाल सिंह बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी उन्हें डिबाई क्षेत्र का भाजपा विधायक दर्ज किया गया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown