सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, बेटी गंभीर

Ads

सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, बेटी गंभीर

  •  
  • Publish Date - June 24, 2023 / 08:47 PM IST,
    Updated On - June 24, 2023 / 08:47 PM IST

गोंडा (उप्र) 24 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के जिले में शनिवार को दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मोटर साइकिल जलकर स्वाहा हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के मोतीगंज थाने के प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कहोबा चौकी अन्तर्गत बिरवा बभनी के पास आज दोपहर बाद एक कार और मोटर साइकिल में भिड़न्त हो गई।

उन्होंने बताया कि हादइसे में अमीर (30), उसकी मां वसीम बानो (50) तथा बहन अफसाना (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि वे सभी एक मोटर साइकिल से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनकापुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही अमीर तथा वसीम बानो की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से जख्मी हालत में अफसाना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मोटर साइकिल जल गई और पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले कार चालक को वाहन समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन