अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, युवक की मौत

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, युवक की मौत

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, युवक की मौत
Modified Date: April 11, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: April 11, 2026 1:36 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (फुगाना) यतेंद्र सिंह नागर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की पहचान मोहन (24) और उसकी मां मुकेश (55) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि मोहन मर्चेंट नेवी में कार्यरत था।

हादसा उस वक्त हुआ जब मां-बेटे मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामली से अपने गांव बागपत जिले के इदरीसपुर लौट रहे थे। मोहन छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर गोला

गोला


लेखक के बारे में