मुजफ्फरनगर में 36 घंटे में आठ पुलिस मुठभेड़, 12 अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में 36 घंटे में आठ पुलिस मुठभेड़, 12 अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में 36 घंटे में आठ पुलिस मुठभेड़, 12 अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: May 7, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: May 7, 2026 5:53 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के विभिन्न हिस्सों में 36 घंटे आठ मुठभेड़ के बाद 12 कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 10 पुलिस की ओर से चलाई गई गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने कहा कि ये मुठभेड़ बुढ़ाना, मंसूरपुर, कोतवाली सिटी, नयी मंडी और शाहपुर थाना क्षेत्रों में हुईं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लूट, डकैती, मोबाइल झपटमारी और पशु चोरी से जुड़े मामलों में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख, मनीष, शिवम, सलमान, खुशनसीब, अमर, गुड्डु, अभिषेक, अरशद और मोमिन के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के दौरान 10 आरोपियों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में