उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, महिला समेत दो लोगों की मौत और आठ घायल

Ads

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, महिला समेत दो लोगों की मौत और आठ घायल

  •  
  • Publish Date - June 23, 2024 / 07:32 PM IST,
    Updated On - June 23, 2024 / 07:32 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के न्यू मंडी क्षेत्र में रविवार को यात्रियों को ले जा रहे एक टेंपो के सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने के कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि टेंपो न्यू मंडी थाना क्षेत्र स्थित भोपा मार्ग पर एक कागज मिल के नजदीक बेकाबू होकर एक खड़े ट्रक से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में टेंपो में सवार रेनू (40), और दीपक (18) की मौत हो गयी।

राव ने बताया कि हादसे में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी

ताजा खबर