accident news/ image source: Deadlykalesh X HANDLE
Muzaffarnagar Bike Accident: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली चौकी के पास गणपति ढाबा के नजदीक एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे का पूरा मंजर साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
📍Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: A boy and girl riding a bike along the roadside were hit from behind by a speeding overloaded dumper. Luckily, both fell toward the roadside and survived as the road was clear, though the bike was completely crushed. The frightening moment was… pic.twitter.com/PN9wRrTxeM
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 30, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही युवक-युवती सड़क पर गिर गए, लेकिन वे ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गिरते समय दोनों ने तेजी से अपने पैर पीछे खींच लिए, जिससे उनकी जान बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह नियंत्रण खो बैठा और आगे चलकर कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार समेत कई अन्य वाहन भी बुरी तरह टूट गए। युवक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि युवती सुरक्षित बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी, हालांकि बाद में अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना