Sex Racket in Hotel: इस मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट! आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए इतने जोड़े, अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान, जो सामान मिले…

Ads

Sex Racket in Hotel: मुजफ्फरनगर के पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 06:25 PM IST

sex racket/ image source: RajuValmikiN x handle

HIGHLIGHTS
  • ओयो होटल में बड़ा खुलासा
  • गोपनीय सूचना पर पुलिस कार्रवाई
  • आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मुजफ्फरनगर: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Sex Racket in Hotel का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जबकि एक नाबालिग की बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Sex Racket News: लंबे समय से इस स्थान को लेकर आ रही थी खबर

पुलिस को लंबे समय से इस स्थान को लेकर गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस पूरे अभियान का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने किया। पुलिस टीम ने अचानक होटल में दबिश दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को ओयो होटल के विभिन्न कमरों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी और पहचान पत्रों की भी सही तरीके से जांच नहीं की जा रही थी। पुलिस ने मौके से होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Muzaffarnagar OYO Rraid: होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार

पुलिस के अनुसार, होटल का मुख्य संचालक और मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी।

इस कार्रवाई के दौरान नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और सीईओ नई मंडी राजू साव भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए अंजाम दिया, ताकि किसी को भनक न लगे और आरोपी मौके से फरार न हो सकें। नाबालिग की बरामदगी के बाद बाल संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :-