NEET Re Exam 2026/Photo Credit: AI
उत्तर प्रदेश।NEET Re Exam 2026: देशभर में आज रविवार को आयोजित NEET Re Exam 2026 में 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। नीट परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5440 एग्जाम सेंटरों और विदेश के 14 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई है। नीट री-एग्जाम के लिए 95000 से ज्यादा एग्जाम रूम्स में CCTV कैमरे लगाए गए थे। इनके अलावा 1,38,560 CCTV कैमरों की निगरानी नेशनल, स्टेट और मंत्रालय लेवल पर लाइव निगरानी की जा रही है। लेकिन भारी सुरक्षा होने के बावजूद वाराणसी के एग्जाम सेंटर में एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा गया है।
NEET Re Exam 2026 बताया गया कि वाराणसी के मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अभ्यर्थी को अंडरगारमेंट्स से मोबाइल, सिम, पुराना NEET प्रश्नपत्र और ग्लू के साथ पकड़ लिया गया। छात्र की पहचान बलिया निवासी प्रिंस दुबे के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता है और NEET Re Exam 2026 परीक्षा देने वाराणसी आया था।
NEET Re Exam 2026 बता दें कि पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित NEET Re Exam 2026 को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। जिले में कुल 25 हजार 678 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो जवानों की भी तैनाती की गई थी। हर परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई।