पड़ोसी ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

Ads

पड़ोसी ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

बरेली (उत्तर प्रदेश), 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि अमित भारद्वाज (25) नामक युवक ने शराब के नशे में अपने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के पिता के मुताबिक शनिवार को श्राद्ध कार्यक्रम में उन्होंने अमित की पत्नी को खाने पर बुलाया था,उसी दौरान उनकी बच्ची अमित के बेटे के कपड़े लेने उसके घर गई थी ,तभी अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

भाषा सं सलीम मनीषा शोभना

शोभना