‘एक देश, एक चुनाव’ से संसाधनों की बचत और सुशासन में निरंतरता आएगी : अनुराग ठाकुर

Ads

'एक देश, एक चुनाव' से संसाधनों की बचत और सुशासन में निरंतरता आएगी : अनुराग ठाकुर

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 10:35 PM IST

लखनऊ, 13 जुलाई (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू होने से संसाधनों की भारी बचत होगी, आदर्श आचार संहिता के बार-बार लागू होने के कारण विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों में आने वाली बाधाएं कम होंगी तथा सुशासन में निरंतरता बनी रहेगी।

‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्ययन दौरे के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘एक साथ चुनाव होने से संसाधनों की भारी बचत होगी, आदर्श आचार संहिता के बार-बार लागू होने के कारण नीतिगत निर्णयों में आने वाली रुकावटें कम होंगी और सुशासन में अधिक निरंतरता बनी रहेगी।’

ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में अध्ययन दौरे के दौरान सभी हितधारकों की सकारात्मक और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त संसदीय समिति के अध्ययन दौरे के दौरान लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत और उपयोगी चर्चा हुई। इनमें मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण तथा वित्त, गृह, शिक्षा, पर्यटन और कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

भाषा आनन्द खारी

खारी

ताजा खबर