उप्र : महिला ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गई

Ads

उप्र : महिला ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गई

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 05:28 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 05:28 PM IST

अमेठी (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे दीवान में 25 वर्षीय एक महिला का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस को गांव पूरे दीवान में पूनम (25) की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं और मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक