Only Hindu girls apply mehendi: ‘हिन्दुओं के त्यौहार पर केवल हिन्दू लड़की ही लगाए मेहंदी’, जानें किसने लगाई ये रोक?

Ads

Ban on Mehndi in Muzaffarnagar: हिन्दुओं के त्यौहार पर केवल हिन्दू बालिकाओं को ही मेहंदी लगाने की इजाजत दी है।

  •  
  • Publish Date - November 2, 2023 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 2, 2023 / 12:54 PM IST

Ban on Mehndi in Muzaffarnagar

Ban on Mehndi in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने हिन्दुओं के त्यौहार पर केवल हिन्दू बालिकाओं को ही मेहंदी लगाने की इजाजत दी है। ये दल ब्यूटी पार्लर्स के अंदर घुस कर मेहंदी लगाने वालों की तलाशी ली और उनका आधार कार्ड चेक किए। जो ​भी मुस्लिम समुदाय से मिला उसे वहां से भगा दिया गया। त्योहार के बीच धर्म को लेकर इस बवाल से लोगों में सनसनी फैल गई है।

Read more: Karwachauth Rujhaan: करवाचौथ का व्रत टूटने के बाद सामने आने लगे रुझान, सुबह होते ही पती-पत्नी का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि ब्यूटी पारलर्स के अंदर घुस कर ये दल इस बात की तलाशी ले रहे हैं कि कहीं कोई मुसलमान किसी हिंदू महिला को मेंहदी तो नहीं लगा रहा है। हिंदू संघटनों ने इस बात का अभियान चलाया है कि हिंदू त्योहार पर हिंदू महिलाएं किसी मुस्लिम नौजवान के हाथों अपने हाथों में मेंहदी न लगवाए। इसके लिए इन संगठनों ने बाकायदा जिले में 11 मेहंदी केंद्र भी बनाए हैं, जहां करवा चौथ का व्रत रखने वाली हिंदू महिलाएं आकर हिंदू युवतियों से मेहंदी लगवा सके।

Read more: Naxalites in Pakhanjur: पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों की धमक, एक ही दिन में चार ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली दहशत 

Ban on Mehndi in Muzaffarnagar: गौरतलब है कि यह मेहंदी सेंटर 30 और 31 तारीख 2 दिन के लिए बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर बाकायदा विश्व हिंदू परिषद की तरफ से एक बैनर भी लगाया गया है, जिसमें साफसाफ लिखा गया है कि मेहंदी उन्हीं से लगवाए जो इन त्यौहार को मानते हां, अपना त्यौहार अपनों को रोजगार और जिहाद पर प्रहार।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp