BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा’… राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला, आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी घेरा

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा’… राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला, आजम खान को गृह मंत्री बनाने के …

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: 'कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा'... राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला, आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी घेरा /image: IBC24 File

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: 'कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा'... राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला, आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी घेरा /image: IBC24 File

Jageshwar Sahu
Published: 14 Aug 2026 | 3:09 pmModified: 14 Aug 2026 | 3:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. ओपी राजभर का अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तीखा हमला
  2. राजभर ने शिवपाल को सपा के लिए खतरा बताया
  3. ‘कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, जरिया विभीषण ही बनेगा’ कहकर सियासी तंज कसा

लखनऊ। OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजभर ने शिवपाल यादव के उस बयान को लेकर सवाल खड़े किए, जिसमें उन्होंने सपा की सरकार बनने पर अपने लोगों के मुकदमे वापस लेने और आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कही थी। राजभर ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव से अपने 'चच्चू' को संभालने की नसीहत दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो शिवपाल ही उन्हें सत्ता में आने से रोक देंगे।

'अपने चच्चू को संभालिए' (UP Political News)

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की। उन्होंने लिखा, 'मित्र अखिलेश यादव जी! ज़रा अपने चच्चू को सम्भालिए नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे।' राजभर ने शिवपाल यादव के उस बयान को निशाना बनाया, जिसमें सपा सरकार बनने के बाद अपने लोगों के मुकदमे वापस लेने की बात कही गई है। उन्होंने आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए इसे लेकर शिवपाल पर सीधा हमला बोला।

'आजम खान को गृह मंत्री कैसे बनाएंगे?'

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि शिवपाल यादव आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि 'कैसे बनेंगे, ज़रा आप ही बताइए। एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा? मंत्री कैसे बनेगा?' इसके बाद ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि शिवपाल यादव *'पीडीए यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अशफ़ाक़' को अपराध करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।'

सुभासपा कार्यालय में हमले को भी जोड़ा (UP Politics)

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav राजभर ने अपनी पोस्ट में अपने पार्टी कार्यालय में हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने आशंका जताई कि *'ये भी हो सकता है कि मेरे दफ़्तर में गुंडा भी चाचा ने भिजवाया हो ताकि नाम आपका आ जाये।' इसके बाद राजभर ने अखिलेश यादव को विभीषण की कहानी पढ़ने की नसीहत दी। लीजिए।

'विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए'

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को रामायण के विभीषण का उदाहरण भी दिया। उन्होंने लिखा, 'अखिलेश जी, विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए। विभीषण बहुत सीख देने वाला पात्र है।' इसके बाद राजभर ने सपा पर हमला और तेज करते हुए लिखा कि कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और ज़रिया विभीषण ही बनेगा।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तीखा राजनीतिक हमला किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: OP Rajbhar On Akhilesh Yadav

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm