बिजनौर में पीएसी का आरक्षी गिरफ्तार, चोरी के दस दो पहिया वाहन बरामद

बिजनौर में पीएसी का आरक्षी गिरफ्तार, चोरी के दस दो पहिया वाहन बरामद

बिजनौर में पीएसी का आरक्षी गिरफ्तार, चोरी के दस दो पहिया वाहन बरामद
Modified Date: July 21, 2023 / 03:57 pm IST
Published Date: July 21, 2023 3:57 pm IST

बिजनौर, 21 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक आरक्षी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का दस दो पहिया वाहन बरामद किया है। शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार को बिजनौर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेड़की तिराहे के पास पीएसी के आरक्षी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं।

उन्‍होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बागपत जिले का निवासी मोहसिन पीएसी की 44 वीं वाहिनी मेरठ मे नियुक्त है और वर्तमान में दुहाई मेट्रो स्टेशन पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात है।

पुलिस ने मोहसिन से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। मोहसिन ओएलएक्स पर फर्जी अकाउंट और फर्जी कागजात बनाकर चोरी के वाहन बेच देता है। उन्‍होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में