पाकिस्तानी गैंगस्टर के स्लीपर सेल का भंडाफोड़, राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के लिए चार गिरफ्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर के स्लीपर सेल का भंडाफोड़, राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के लिए चार गिरफ्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर के स्लीपर सेल का भंडाफोड़, राष्ट्र-विरोधी षड़यंत्र के लिए चार गिरफ्तार
Modified Date: May 27, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: May 27, 2026 8:27 pm IST

लखनऊ, 27 मई (भाषा) डिजिटल मंचों के जरिए चल रही राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर एक तगड़ा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े एक ‘स्लीपर सेल’ को ध्वस्त किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश के मुताबिक मंगलवार को आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में सहारनपुर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सहारनपुर के महकाब , मुजफ्फरनगर के गगनदीप उर्फ गुरी सिंह , सहारनपुर के शाहरुख और हरिद्वार के मुशर्रफ के रूप में की गई है।

यश ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और ‘वीडियो कॉलिंग एप्लीकेशंस’ के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलरों के निरंतर संपर्क में थे।

उन्होंने बताया, “यह माड्यूल संवेदनशील स्थानों की रेकी करने, स्थानीय युवकों को कट्टरवादी बनाने और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के षड़यंत्र में सक्रिय रूप से शामिल था।”

उन्होंने कहा कि लखनऊ में एटीएस थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

भाषा राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में