उत्तर प्रदेश में समय पर होंगे पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर

Ads

उत्तर प्रदेश में समय पर होंगे पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर

  •  
  • Publish Date - January 10, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - January 10, 2026 / 06:48 PM IST

सुलतानपुर (उप्र), 10 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर होंगे।

राजभर ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “पंचायत चुनाव समय पर होंगे, इसके लिए मुख्यमंत्री से मेरी बात हुई है और उन्होंने कहा है अभी अधिकारी एसआईआर में लगे हुए हैं, जैसे ही ये खाली होते हैं हम लोग चुनाव समय से करायेंगे।”

अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा के दायरे में मांसाहार की आपूर्ति पर प्रशासन द्वारा लगी रोक पर उन्होंने कहा जिसको खाने का शौक है वो बाहर जाकर खा ले।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज पार्टी और राजग सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

एक सवाल के जवाब में मंत्री राजभर ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने से क्या गांधी जी खत्म हो जाएंगे, कांग्रेस को करना ही क्या है-यही सब करना है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष