आगरा में मजदूरों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 23 चोटिल

Ads

आगरा में मजदूरों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 23 चोटिल

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 08:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

आगरा, छह मार्च (भाषा) आगरा में रविवार सुबह मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई गिर गई जिससे 23 मजदूर चोटिल हो गये। इनमें से अधिक चोटिल छह मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

इस संबंध में थाना खंदौली के पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि आगरा-जलेसर रोड पर उस्मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय पिकअप अनियंत्रित हो गयी। जिससे वह खाई में गिरकर पलट गयी। पिकअप में करीब 35 मजदूर सवार थे।

घायल छह मजदूरों को पहले खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। इसके बाद परिजन इनको सरोजनी नायडू अस्पताल ले गये, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद से पिकअप का चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

भाषा सं. संतोष

संतोष