Prayagraj Murder Case News/Image Credit: AI
Prayagraj Murder Case News: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज शहर के साउथ मलाका इलाके में हुई चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने का बुधवार को दावा किया। पुलिस ने कहा कि अभिषेक नामक व्यक्ति ने संपत्ति के लिए अपने मां-बाप और बहन की हत्या की, जिसके बाद धन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त ने उसे जान से मार दिया।
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को साउथ मलाका के एक मकान से वीरेंद्र वैश्य (70), उनकी पत्नी अनिता (65) और बेटी मीनाक्षी (45) के शव बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि मकान के नीचे एक दुकान से वैश्य के बेटे अभिषेक का शव भी मिला था। (Prayagraj Murder Case News) कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले के सिलसिले में अभिषेक के दोस्त सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो ग्राम सोना और करीब 360 ग्राम चांदी बरामद की है।
Prayagraj Murder Case News: पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि अभिषेक ने सनी को घर बुलाया और उसके साथ अपने मां-बाप एवं बहन की हत्या की साजिश रची, क्योंकि वैश्य ने उसे (अभिषेक) संपत्ति से बेदखल कर दिया था। कुमार के अनुसार, अभिषेक ने सनी के साथ मिलकर 31 मई की शाम को अपने मां-बाप और बहन की हत्या कर दी। (Prayagraj Murder Case News) उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों धन के बंटवारे के लिए नीचे दुकान में आए, जहां उनके बीच विवाद हुआ।
पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान सनी ने अभिषेक की हत्या कर दी और उसका शव दुकान में छोडकर वहां ताला लगाकर भाग गया। (Prayagraj Murder Case News) उन्होंने बताया कि सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से दो ग्राम सोना तथा करीब 360 ग्राम चांदी बरामद हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-