कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Modified Date: April 7, 2026 / 10:10 am IST
Published Date: April 7, 2026 10:10 am IST

सुलतानपुर (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) सुलतानपुर जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी ने सोमवार देर रात शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जेलर ओंकार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे कारागार के शौचालय में नकछेद कोरी (48) नामक कैदी ने प्लास्टिक की रस्सी से बनाए गए फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि धनपतगंज के चरथई गांव का रहने वाला कोरी हत्या के प्रयास के एक मामले में पिछली 25 मार्च से कारागार में निरुद्ध था।

पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में