मुजफ्फरनगर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

मुजफ्फरनगर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

मुजफ्फरनगर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 19, 2022 3:27 pm IST

मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्या के दोषी 55 वर्षीय कैदी की मंगलवार को मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोहन नामक कैदी को पेट में दर्द की शिकायत थी। अधिकारी ने कहा कि सोहन को पिछले साल आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के अनुसार, बंदी को पेट में कुछ समस्या थी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

यश अनूप

अनूप


लेखक के बारे में