Husband Romance Two Wife : ‘दोनों पत्नियों के साथ 3…’ दो युवतियों से शादी करके फंसा पति, पंचायत ने बताया कैसे दोनों को रख सकते हैं खुश, सुनकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ पंचायत ने दो पत्नियों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पति का साप्ताहिक टाइम-टेबल तय कर दिया। लिखित समझौते के अनुसार युवक तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा, जबकि रविवार को उसे छुट्टी दी गई है।

Husband Romance Two Wife : ‘दोनों पत्नियों के साथ 3…’ दो युवतियों से शादी करके फंसा पति, पंचायत ने बताया कैसे दोनों को रख सकते हैं खुश, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Husband Romance Two Wife / Image Source : AI Generated

Modified Date: January 23, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: January 23, 2026 1:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रामपुर में पंचायत ने युवक के लिए दो पत्नियों के बीच तय किया साप्ताहिक टाइम-टेबल
  • तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ, रविवार को पति को छुट्टी
  • विवाद सुलझाने के लिए पंचायत ने किया लिखित समझौता

रामपुर: उत्तर प्रदेश केरामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पंचायत ने यहाँ एक मुस्लिम युवक का बँटवारा लिखित शेड्यूल के तहत उसकी दो पत्नियों के बीच कर दिया है। Rampur News ‘एक म्यान में दो तलवारें’ रखने की स्थिति में पंचायत ने बीच का रास्ता निकालते हुए युवक के लिए सात दिनों का एक टाइम-टेबल बना दिया है, जिसमें वह तीन-तीन दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ समय बिताएगा। इसके साथ ही उसे रविवार को छुट्टी भी दी गई है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। यहाँ मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने दो शादियाँ की थीं। Husband Partition Story,  पहली पत्नी अरेंज मैरिज के जरिए घर आई थी, जबकि दूसरी पत्नी से युवक ने लव मैरिज की थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति को अपने पास रखने को लेकर दोनों पत्नियों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराने लगीं।

विवाद सुलझाने के लिए टाइम-टेबल फार्मूला

मामला पुलिस तक पहुँचने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंच ने दोनों पत्नियों और पति की बात सुनने के बाद विवाद खत्म करने के लिए टाइम-टेबल फार्मूला अपनाया। पंचायत ने लिखित समझौता करते हुए हफ्ते के छह दिनों को दोनों पत्नियों के बीच बाँट दिया, जबकि एक दिन यानी रविवार को पति को आराम के लिए दिया गया।

क्या है टाइम-टेबल?

समझौते के अनुसार सोमवार से बुधवार तक पति अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा, जबकि गुरुवार से शनिवार तक वह दूसरी पत्नी के साथ समय बिताएगा। इस समझौते का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि रविवार को पति को छुट्टी दी गई है। इस दिन वह दोनों पत्नियों से दूर अपनी मर्जी से समय बिताएगा।, Panchayat Written Agreement Viral  विशेष परिस्थितियों में पंचायत ने तीनों को समय में एक दिन आगे-पीछे करने की छूट भी दी है। भविष्य में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए इस लिखित दस्तावेज पर तीनों के हस्ताक्षर कराए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि पति के बँटवारे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के पूर्णिया जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। Rampur Husband Two Wives Agreement वहाँ भी एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली थी। जब मामला परिवार तक पहुँचा, तो सप्ताह के सात दिनों को दोनों पत्नियों के बीच बाँटकर विवाद सुलझाया गया था।

यह  भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.