वाशिंगटन, 15 सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास एक ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने कहा, “हाल में दो ईरानी नावों ने अमेरिका की मानवरहित ड्रोन नौका पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल कमांड की सख्त कार्रवाई के कारण वे अपने मकसद में नाकाम रहीं।”
ईरान के सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी कि मछली पकड़ने वाली उसकी दो नौकाएं देश के दक्षिणी तट के पास होर्मोजगान प्रांत में हमले का शिकार हो गईं, जिसके बाद कई मछुआरे लापता हैं।
एपी पारुल गोला
गोला