मंदिर की छत से गिरकर साधु की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एक मंदिर की छत से गिरने के कारण साधु की मौत हो गई। परिजनों ने छत से फेंककर साधु की हत्या का आरोप लगाया है।

मंदिर की छत से गिरकर साधु की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 13, 2021 12:19 am IST

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना बाह के अंतर्गत बटेश्वर में स्थित एक मंदिर की छत से गिरने के कारण साधु की मौत हो गई। परिजनों ने छत से फेंककर साधु की हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: 20,000 छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगी ये ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, देखें किसे मिलेगा लाभ

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि साधु कथित तौर पर शराब के नशे में थे और उनकी मौत मंदिर की छत से गिरने के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था’..कलेक्टर के घर तंज भरा लेटर छोड़ने वाले चोर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक साधु शिशुपाल गोस्वामी (65) स्थानीय निवासी थे। वह सात अक्टूबर को मां काली के मंदिर की छत से गिरकर घायल हो गए थे। परिजन गोस्वामी को उपचार के लिए जयपुर ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  कवर्धा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा और हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के रिहाई की मांग की

परिजन मृतक को मंदिर की छत से फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में थाना बाह निरीक्षक जी पी राजपूत ने बताया कि मृतक मंदिर के आसपास फल-फूल बेचने का काम करते थे और वह शराब पीकर मंदिर की छत पर चढ़ गए और वहां से कूद गए। उन्होंने बताया कि फर्श पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने CM भूपेश बघेल से की मांग, राजस्थान जाकर पीड़ितों को मुआवजा दें, ट्रेन का टिकट भी बुक कराया


लेखक के बारे में