सहारनुपर: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनुपर: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनुपर: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 13, 2021 12:30 am IST

सहारनपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना जनकपुरी अंतर्गत एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक, देहात अतुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मलूक निवासी बबलू अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान जब वह रिमाउंड डिपो के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी।

शर्मा ने बताया कि बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में