Acharya Pramod on Mohan Bhagwat: कभी प्रियंका गाँधी के ख़ास रहें इस पूर्व कांग्रेसी ने मोहन भागवत को बताया ‘सच्चा महात्मा’.. कहा, ‘वो राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्ति है’..

Acharya Pramod Statement on Mohan Bhagwat: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मोहन भागवत को सच्चा महात्मा बताया, बंगाल और असम चुनाव में भाजपा जीत का दावा

Acharya Pramod on Mohan Bhagwat: कभी प्रियंका गाँधी के ख़ास रहें इस पूर्व कांग्रेसी ने मोहन भागवत को बताया ‘सच्चा महात्मा’.. कहा, ‘वो राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्ति है’..

Acharya Pramod Statement on Mohan Bhagwat || Image- ANI News File

Modified Date: April 28, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आचार्य प्रमोद ने मोहन भागवत को बताया सच्चा महात्मा
  • बंगाल और असम चुनाव में भाजपा की जीत का दावा
  • पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करने की अपील

संभल: कभी कांग्रेस नेत्री के खास सिपहसलार समझे जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम के सुर अब पूरी तरह बदल चुके है। कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद वह अक्सर गांधी परिवार पर तीखे हमले करते है। (Acharya Pramod Statement on Mohan Bhagwat) कभी सेकुलरिज्म के धुर समर्थक रहें आचार्य प्रमोद अब हिंदुत्व के प्रबल समर्थक हो चुके है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी अब प्रशंसा में तब्दील हो चुके है।

मोहन भागवत की जमकर तारीफ

बहहरला इस बीच संभल के इस आध्यात्मिक गुरु और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक के मुखिया मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मोहन भागवत को सच्चा महात्मा बताया है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि, मोहन भागवत सच्चे महात्मा है और वह पूरी तरह से राष्ट्र के प्रति समर्पित है। वह बेहद अनुभवी है और उनकी हर सलाह राष्ट्रहित में ही होती है।

असम और बंगाल चुनाव पर भी कही बात

प्रमोद कृष्णम ने असम और पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि असम हो या पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है। (Acharya Pramod Statement on Mohan Bhagwat) उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। संभल में न्यूज एजेंसी से बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि असम के विधानसभा चुनाव हों या बंगाल के, दोनों जगह पीएम मोदी का जादू चल रहा है। बंगाल में यह जादू 29 अप्रैल को भी जारी रहेगा।

‘बंगाल में परिवर्तन राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी’ : आचार्य प्रमोद

उन्होंने वोटरों से अपील की कि अगर वे प्रदेश को बांग्लादेश बनने से रोकना चाहते हैं, तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए भाजपा को वोट दें। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल इस समय ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा है। मुझे लगता है कि परिवर्तन संसार का नियम है और यह एक सच्चाई है। बंगाल में भी परिवर्तन होगा और यह राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि वहां की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। टीएमसी की सरकार ने वहां की जनता को धोखा देने का काम किया। (Acharya Pramod Statement on Mohan Bhagwat) टीएमसी ने बंगाल को विकास से पीछे रखा। अब जब बंगाल बदलाव के राह पर बढ़ रहा है तो टीएमसी घबरा गई है। बंगाल की जनता ने नारा दिया है कि 4 मई को ममता गई। पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ बंगाल की जनता है और वहां पर जनता कमल खिलाने जा रही है।

बुधवार को दूसरे चरण का मतदान

दूसरे चरण के तहत बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। पहले चरण के बंपर वोटिंग को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी। यहाँ के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown