उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 08:25 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में तैनात एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक को बुधवार को एक मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने से पहले आरोपी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निरीक्षक मुकेंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सिविल लाइंस थाने में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कसौली गांव के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह की शिकायत पर की गई।

मुकेंद्र कुमार ने बताया कि सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रवीण कुमार उसके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने से पहले 50 हजार रुपये मांग रहा था।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब