नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) 22वां दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 21 से 28 जनवरी 2027 के बीच यहां खेला जायेगा जिसमें एक करोड़ 32 लाख रूपये ईनामी राशि होगी ।
यह टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में होगा । ए श्रेणी में फिडे रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर और अन्य खिताब प्राप्त खिलाड़ी होंगे ।
बी और सी श्रेणी में युवा प्रतिभायें और अमैच्योर प्रतियोगी भाग लेंगे ।
आयोजकों को 3000 से अधिक खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है ।
भाषा मोना
मोना