हमीरपुर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त करायी गयीं

हमीरपुर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त करायी गयीं

हमीरपुर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त करायी गयीं
Modified Date: April 6, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: April 6, 2026 6:05 pm IST

हमीरपुर (हिप्र), छह अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हमीरपुर सदर पुलिस की एक टीम ने शिमला-मातौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल पर छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और पंजाब की तीन महिलाओं को मुक्त कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी और उस जगह पर नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस ने तियाले दा घाट इलाके में स्थित इस होटल पर छापा मारा और होटल के दो संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पंजाब के अमृतसर की तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया और हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि पहले भी यहां इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी।

पुलिस ने बताया कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल पर छापा मारा तथा होटल संचालकों– पृथ्वी चंद और कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं की यौन गतिविधियों में संलिप्तता का संकेत मिला है। महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद, उनकी चिकित्सा जांच की गई और हमीरपुर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके बयान दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार इन महिलाओं को हमीरपुर के ‘वन स्टॉप सेंटर’ में रखा गया है जहां संकट में फंसी महिलाओं के लिए अस्थायी आश्रय एवं कानूनी सलाह मिलती है।

पुलिस के अनुसार, यह होटल लंबे समय से एक सेक्स रैकेट का हिस्सा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में