Sex Racket Busted In Mathura/ Image Source : IBC24/ FILE
Sex Racket Busted In Mathura: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में देह व्यापार चलने की खबरें लगातार पुलिस को मिल रही थी। ढाबों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है।
दरअसल, पुलिस की टीम को लंबे समय से सूचना मिल थी कि, नेशनल हाइवे पर स्थित ढाबों के आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। लगातर मिल रही सूचनाओं के आधार पर छाता पुलिस ने ढाबे में छापा मारा और वहां चल रहे जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए (Sex Racket Busted In Mathura) क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि, उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोताना स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर अचानक छापेमारी कर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Sex Racket Busted In Mathura: काफी समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सीओ भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया गया। (Sex Racket Busted In Mathura) पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 5 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार किए गए है।
इन्हे भी पढ़ें:-