उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में साधु बनकर भिक्षा मांगने के छह आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में साधु बनकर भिक्षा मांगने के छह आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 10:30 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार को साधु बनकर भिक्षा मांगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने साधु का भेष धरकर भिक्षा मांगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब और हनीफ के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों के पास से जाली आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार